फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested last accused of ubhbha massacre sonbhadra

सोनभद्र नरसंहार : पुलिस के हत्थे चढ़ा आखिरी आरोपी, गिरफ्तार आरोपियों को इतनी पहुंची संख्या

Thu, 14 Nov 2019 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Nov 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
police arrested last accused of ubhbha massacre sonbhadra
सोनभद्र नरसंहार के दौरान के फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के घोरावल के उभ्भा कांड में फरार चल रहे आखिरी आरोपी मूर्तिया निवासी मुलायम को पुलिस ने गुरुवार को मिर्जापुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। एसपी ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


बता दें 17 जुलाई को मूर्तिया ग्राम पंचायत के उभ्भा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 11 आदिवासियों की हत्या कर दी गई थी। इसमें 28 लोगों पर नामजद और 40- 50 अज्ञात लोगों पर एससी-एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपियों ग्राम प्रधान यज्ञदत्त सिंह, रेलवे कर्मचारी कोमल सिंह, निधिदत्त समेत तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने वारंट जारी किया था। प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडे ने बताया कि उभ्भा कांड में 69 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस 70वें आरोपी मुलायम की तलाश कर रही थी। पिछले सप्ताह कोर्ट के आदेश पर उसके घर मुनादी कराकर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुवार को भोर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उभ्भा कांड में फरार चल रहा आरोपी मुलायम उर्फ संतराम पुत्र दीनानाथ घोरावल मिर्जापुर बस स्टैंड पर मौजूद है। सुबह साढ़े 5 बजे गिरफ्तार किया गया। बताया कि उभ्भा कांड में कुल 70 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही उभ्भा कांड में अभी तक कुल 19 ट्रैक्टर, पांच असलहे व 12 लाठी डंडे बरामद किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed