फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested for fake case of loot at nakkhighat pul varanasi

शराब कारोबारी को लाखों का चूना लगाने की थी साजिश, कर्जा चुकाने के लिए बताई लूट की कहानी

Tue, 11 Jun 2019 06:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 Jun 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
police arrested for fake case of loot at nakkhighat pul varanasi
आरोपी आर्यन जयसवाल। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के नक्खीघाट पुल के पास सोमवार को शराब कारोबारी महेश जायसवाल के ममेरे भाई आर्यन की आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंक कर छह लाख रुपये लूटने की घटना का तीन घंटे में पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। पुलिस के अनुसार आईपीएल के सट्टे और फुफेरे भाई का कर्ज चुकाने के लिए आर्यन ने लूट की झूठी कहानी रची थी।

विज्ञापन


आर्यन ने छह लाख रुपये अपने दोस्त मनीष को दे दिए। महेश जायसवाल की तहरीर पर जैतपुरा थाने में आर्यन और मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आर्यन पुलिस हिरासत में है और उसके दोस्त मनीष की तलाश पुलिस की चार टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन


आर्यन ने वारदात की सूचना सौ नंबर पर साढ़े 11 बजे लगभग दी थी। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की और सड़क किनारे लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो मामला संदिग्ध लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आर्यन का मेडिकल मुआयना कराया गया। मेडिकल में आर्यन के चेहरे और कपड़े पर लाल मिर्च पाउडर के अंश भी नहीं मिले। इसके बाद आर्यन से तीन घंटे तक पूछताछ की गई तो वह टूट गया। करीब तीन बजे उसने बताया कि रुपये उसके पहड़िया निवासी दोस्त मनीष के पास हैं। आईपीएल की सट्टेबाजी और फुफेरे भाई का कर्ज उतारने के लिए उसने लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आर्यन के दोस्त के घर पर छापेमारी की तो वह रुपये के साथ गायब था, लेकिन झोला वहीं से बरामद हो गया।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया। आर्यन के बताए गए रूट के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई। पूछताछ में आर्यन ने स्वीकारा है कि रुपये उसके दोस्त के पास हैं। जल्द ही रुपये बरामद कर लिए जाएंगे।

यह गढ़ी कहानी :
पहड़िया क्षेत्र की शंकरपुरम कॉलोनी के रहने वाले आर्यन जायसवाल के अनुसार, वह महेश की फर्म का काम डेढ़ साल से देखता है। उसे छह लाख रुपये बैक में जमा करने के लिए महेश ने दिए थे। वह बाइक से चौकाघाट होते हुए पहड़िया की ओर जा रहा था। नक्खीघाट पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेेक कर रोका और आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक कर रुपये से भरा झोला छीन लिया। इसके बाद वह सारनाथ की ओर भाग निकले। आंख धोकर वह सामान्य हुआ तो सौ नंबर पर कॉल की। सूचना पाकर मौके पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के साथ एसएसपी पहुंचे और जांच शुरू की।

छह लाख कर्ज चुकाना था :
आर्यन ने बताया कि आईपीएल में उसने सट्टा लगाया था, जिससे उस पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये कर्ज हो गया। इसके अलावा उसके फुफेरे भाई महेश ने उस पर डेढ़ लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया था। उसने तय किया था कि सट्टे का कर्ज साढ़े चार लाख रुपये दोस्त मनीष को लौटा देगा और बाकी डेढ़ लाख रुपये कुछ दिनों बाद महेश को दे देगा। महेश ने उससे किसी कर्मचारी को साथ ले जाने को कहा था, लेकिन वह अकेले ही बाइक से बैंक के लिए निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed