फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested fake baba in molestation case in jaunpur

झाड़-फूंक के बहाने युवती को बुलाकर करता रहा दुष्कर्म, ऐसे खुली औघड़ बाबा की पोल

Fri, 07 Jun 2019 02:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 Jun 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
police arrested fake baba in molestation case in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक बाबा को पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आसपास के इलाके में आरोपी औघड़ बाबा के नाम से भी मशहूर था।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के भिवरहा गांव निवासी और खुद को औघड़ बाबा के नाम से मशहूर रमेश कुमार वर्मा की पोल तब खुली, जब गुरुवार रात दर्शन करने अपनी मां के साथ आई एक युवती ने बाबा पर कई बार जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने बाबा को हिरासत मे लेकर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के परिवार वाले बाबा के भक्त हैं। युवती की मां कई सालों से बाबा की सेवा करती रही है। वह अपने साथ अपनी पुत्री को भी लाया करती थी। इसे देखकर बाबा अपना आपा खो बैठा। इधर युवती की मां उसकी आस्था मे विश्वास रखती रही। इसी का फायदा उठा कर बलात्कारी बाबा अपने नापाक मंसूबे मे कामयाब होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती द्वारा दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि वह गुरुवार शाम अपनी माता के साथ दर्शन को गई थी, जहां मेरी मां औघड़ बाबा मंदिर मे पूजा अर्चना कर रही थी कि बाबा ने उसे ऊपर छत पर बुला लिया। वहां पहुचते ही बाबा उसका हाथ पकड़ जबरदस्ती कमरे के भीतर खींचने लगा। विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से भी पीटा। औघड़ बाबा ने युवती के परिवार वालों की हत्या करा देने की धमकी भी दी।


इधर बेटी को काफी देर से वापस लौट कर ना आने से उसकी मां उसे खोजते हुए छत पर चली गई तो वहां बेटी ने रोते हुए बाबा की सारी करतूतों के बारे में बताया। उसने बताया कि बाबा ने कई बार उसके साथ यौन शोषण किया है। इसी दौरान पीड़िता ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर रात करीब 1 बजे पीड़िता की तहरीर पर बाबा के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed