मऊ: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, साथी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोड़ के पास मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश अरुण उर्फ दाढ़ी घायल हो गया। उसके पास से पिस्टल बरामद हुई है। जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
चिरैयाकोट थाने की पुलिस मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश आते दिखे। रोकने पर वे फायरिंग करते हुए मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की तरफ भागे। सूचना पर आसपास के सभी थानों की पुलिस अलर्ट हो गई।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोढ़ पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि साथी भाग गया।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घायल बदमाश रानीपुर के मिर्जापुर गांव का निवासी है। 19 अक्तूबर को चिरैयाकोट में टायर व्यापारी को गोली मारने की घटना में हरिकेश के साथ अरुण भी था। अरुण बढ़ुआ गोदाम में शराब की दुकान में लूट में भी शामिल रहा।