फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested accused of cheating 58 lakh arrested in name of army recruitment ghazipur

सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगे 58 लाख, पीड़ितों ने ही पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Mon, 05 Aug 2019 10:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Aug 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused of cheating 58 lakh arrested in name of army recruitment ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले में सेना में भर्ती के नाम पर चार युवकों से 58 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को रविवार देर शाम पीड़ितों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में गाजीपुर की कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी गणेश उपाध्याय निवासी रसूलपुर, नोनहरा को गिरफ्तार कर लिया जिसे बाद में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सेना में भर्ती के नाम पर युवकों से रुपये लेने के बाद भी नौकरी नहीं दिलाने पर पीड़ितों ने आरोपी से रुपये मांगना शुरू किया। रुपये न मिलने पर पीड़ित ठग की तलाश करने लगे। इसी बीच रविवार की देर शाम पीड़ितों ने गाजीपुर शहर में आरोपी गणेश उपाध्याय को पकड़ कर उसे पुलिस को हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में नोनहरा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी ईश्वरचंद्र कुशवाहा ने शहर कोतवाली को तहरीर दी। तहरीर में उसने आरोप लगाया कि गणेश उपाध्याय ने दस वर्ष पहले उससे और बिंदवलिया निवासी उसके साढू शिवकुमार कुशवाहा से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए। इसमें साढ़े पांच लाख का चेक और साढ़े 14 लाख नकद दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ठग ने वाराणसी के लंका निवासी सोनू सिंह यादव से 20 लाख तथा शादियाबाद निवासी अफजल अंसारी से भी 18 लाख सेना में भर्ती के नाम पर लिया। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक नोनहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी गणेश उपाध्याय हैं।

गणेश ने पहले फौज में अपनी नौकरी लगवाने के लिए एक युवक को आठ लाख रुपये दिए थे लेकिन नौकरी नहीं मिलने पर उसने भी फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये ले लिया था। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed