दो महीने पहले मिला था महिला का कंकाल, हत्यारे ने पुलिस की गिरफ्त में खोले खौफनाक राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दो महीने पहले मिले कंकाल के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि ये कंकाल महिला का था, जिसकी हत्या उसके प्रेमी ने शक के चलते कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के सिदहवा (कुलडोमरी) गांव में मिले एक महिला के कंकाल के मामले में स्थानीय पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। सीओ पिपरी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सिदहवा गांव निवासी रामनंदन केवट ने सूचित किया था कि उनकी 22 साल की बेटी प्रियंका का कंकाल और फटे कपड़े मेरे घर के पीछे झाड़ी में बिखरा पड़ा है।
मृतका के पिता ने बताया था कि उनकी बेटी 25 अप्रैल को घर से सिंगरौली बैढ़न थाना क्षेत्र के खटकरी निवासी विनोद केवट के साथ गई थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि विनोद ने ही उसकी हत्या की है।
पुलिस इस सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। आरोपी विनोद, मृतका प्रियंका का मोबाइल भी प्रयोग कर रहा था। पुलिस इसे सर्विलांस पर लगाकर पूरे मामले की तह में पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि विनोद अनपरा परियोजना में पाइप लाइन कार्य में मजदूरी करता था। वहीं आसपास कार्य कर रही प्रियंका से विनोद का संपर्क हो गया।
दोनों का करीब दो वर्ष तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा। आरोपी विनोद 25 अप्रैल को युवती के घर गया। सुबह में शौच के लिए दोनों जंगल की ओर गए। इसी दौरान विनोद ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया। मृतका का मोबाइल घटना के बाद भी चालू रहा।
घटना में मृतका के पिता ने विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी अनपरा रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। वह कहीं भागने की फिराक में है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर मृतका का मोबाइल बरामद किया। आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने प्रेमिका की हत्या शक के चलते की थी। उसने बताया कि उसका प्रेम-प्रसंग किसी और के साथ चल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद वह गुजरात चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह वापस अनपरा आया था। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।