फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested a murderer of woman in anpara sonbhadra

दो महीने पहले मिला था महिला का कंकाल, हत्यारे ने पुलिस की गिरफ्त में खोले खौफनाक राज

Mon, 24 Jun 2019 08:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Jun 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
police arrested a murderer of woman in anpara sonbhadra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दो महीने पहले मिले कंकाल के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि ये कंकाल महिला का था, जिसकी हत्या उसके प्रेमी ने शक के चलते कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के सिदहवा (कुलडोमरी) गांव में मिले एक महिला के कंकाल के मामले में स्थानीय पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। सीओ पिपरी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सिदहवा गांव निवासी रामनंदन केवट ने सूचित किया था कि उनकी 22 साल की बेटी प्रियंका का कंकाल और फटे कपड़े मेरे घर के पीछे झाड़ी में बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया था कि उनकी बेटी 25 अप्रैल को घर से सिंगरौली बैढ़न थाना क्षेत्र के खटकरी निवासी विनोद केवट के साथ गई थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि विनोद ने ही उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। आरोपी विनोद, मृतका प्रियंका का मोबाइल भी प्रयोग कर रहा था। पुलिस इसे सर्विलांस पर लगाकर पूरे मामले की तह में पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि विनोद अनपरा परियोजना में पाइप लाइन कार्य में मजदूरी करता था। वहीं आसपास कार्य कर रही प्रियंका से विनोद का संपर्क हो गया।

दोनों का करीब दो वर्ष तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा। आरोपी विनोद 25 अप्रैल को युवती के घर गया। सुबह में शौच के लिए दोनों जंगल की ओर गए। इसी दौरान विनोद ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया। मृतका का मोबाइल घटना के बाद भी चालू रहा।

घटना में मृतका के पिता ने विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी अनपरा रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। वह कहीं भागने की फिराक में है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर मृतका का मोबाइल बरामद किया। आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने प्रेमिका की हत्या शक के चलते की थी। उसने बताया कि उसका प्रेम-प्रसंग किसी और के साथ चल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद वह गुजरात चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह वापस अनपरा आया था। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed