{"_id":"5cf8b37cbdec2207410e8506","slug":"police-arrested-a-injured-in-encounter-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"13वीं बार जेल जाएगा 25 हजार का इनामी बदमाश, मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
13वीं बार जेल जाएगा 25 हजार का इनामी बदमाश, मुठभेड़ में पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 06 Jun 2019 03:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 06 Jun 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ पुलिस को गुरुवार को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब मुठभेड़ के दौरान अहरौला पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी बदमाश अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में दो गोली लगी हैं। जबकि उसका साथी रवि भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश किसी बाइक सवार की बाइक लूटकर भाग रहे थे। 100 नंबर पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाश गहजी बाजार की ओर भाग रहे थे। निजामाबाद बस्ती भुजबल मार्ग पर भकुही गांव के सिवान में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरा देख कर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में अमरदीप घायल हो गया और उसका साथी फरार हो गया।
अमरदीप आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज का रहने वाला है। वर्ष 2015 से अब तक लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह अब तक 12 बार जेल जा चुका है। इसके ऊपर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस का कहना है कि बदमाश की गिरफ्तारी से लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।