फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested 8 maharashtra thief in varanasi

सावधान : दिन में सामान बेचने के साथ करते हैं रेकी, रात को घर साफ कर देते हैं महाराष्ट्र के ये 8 चोर

Mon, 08 Jul 2019 09:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Jul 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
police arrested 8 maharashtra thief in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आठ चोर। - फोटो : अमर उजाला

परिवार के साथ किराये पर कमरे लेकर चटाई, दरी और पावदान बेचने के बहाने चोरी और उचक्कागीरी करने वाले महाराष्ट्र के घुमंतू गिरोह के आठ बदमाशों को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 300 ग्राम सोना, 800 ग्राम चांदी के जेवर, 58,800 रुपये, 11 मोबाइल, चार तमंचे और 14 कारतूस बरामद कर उन्हें सोमवार को जेल भेजा गया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नागपुर के आतिस नाड़े, संतोष पात्रे, जगन्नाथ तुकाराम, दीपक वेंकट पात्रे, बब्बन विनायक पात्रे और अमित विनायक पात्रे और वर्धा के नेहरू जवाहर लाल लोढ़े व विजय जियालाल रोड़े के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बीते दिनों चोलापुर क्षेत्र में महाराष्ट्र की चार महिलाएं चोरी के आरोप में गिरफ्तार की गई थीं। पूछताछ में चारों से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने उनके गिरोह के बदमाशों को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी को रविवार रात सूचना मिली कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे कुछ लोग लोहता क्षेत्र में रोहनिया तिराहा के समीप मौजूद हैं। सूचना पर उन्होंने लोहता एसओ राकेश कुमार सिंह के साथ घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में चार पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर मोहनसराय बाईपास से चार अन्य बदमाश भी गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने इस कार्रवाई को सोमवार को प्रदेश की पुलिस की कार्रवाई में पहला स्थान दिया।

कस्बों में कमरा लेकर रेकी, बच्चे और महिलाएं सहारा :
आरोपियों ने बताया कि वह बड़े शहरों से सटे कस्बों में सामान बेचने के बहाने फर्जी आईडी प्रूफ के सहारे किराये पर कमरे लेते हैं। दरी जैसे सामान बेचने के बहाने दिन में रेकी करते हैं और जिन घरों में महिलाएं या बुजुर्ग रहते हैं, उनमें रात में धावा बोलते हैं। इसी तरह मेलों और त्योहारों के दौरान भी गिरोह के लोग समूह में आकर उचक्कागीरी करते हैं। सामान अड्डे पर भेजने के लिए बच्चों और महिलाओं का सहारा लेते हैं, ताकि कोई शक ना कर सके।

बदमाशों के मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई :
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश रोहनिया थाना के दरेखू में किराये पर कमरे लेकर रहते थे। सभी के मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि किसी का सत्यापन कराए बगैर उसे किराये पर कमरा न दें।

एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, एसओ लोहता राकेश सिंह, एसआई प्रदीप यादव, पुनदेव सिंह, सुमंत सिंह, घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र मौर्य, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामबाबू और सुनील राय की टीम शामिल रही। इस टीम को आईजी रेंज और एडीजी जोन से पुरस्कृत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed