यूपी: दो जिलों में पुलिस ने पकड़े तस्कर, 50 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले में राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर लोकेशन बाक्स के पास से दो तस्करों को 13.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की कीमत 1.35 लाख रुपये बताई गई है। जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार दोनों युवक बिहार के निवासी हैं और विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में गांजा की तस्करी करते हैं। वहीं मऊ जिले में भी पुलिस ने 42 किग्रा गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देजनर जीआरपी कर्मी रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्मों पर संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। बुधवार को आधी रात के बाद जीआरपीकर्मी प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिम की ओर अंतिम छोर पर पहुंचे तो दो संदिग्ध युवक बैग लिए दिखाई दिए। दोनों जीआरपी को देख कर भागने लगे।
जीआरपीकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला। दोनों को पकड़ कर थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना नाम क्रमश: चंदन पटेल और महेश यादव निवासी रूपहीटाड़ थाना भितहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार बताया। तौल करने पर दोनों बैग से बरामद गांजा 13.5 किलो मिला।
जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे चंपारण इलाके से सस्ते दरों पर गांजा खरीद कर ट्रेनों में और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वे गांजा की तस्करी करते हैं। बरामद गांजा की कीमत 1.35 लाख रुपये है। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, एसआई डीपी यादव, कांस्टेबल कैलाश यादव, अमित सिंह, विजय कुमार गोंड, प्रह्लाद यादव रहे।
गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मऊ जिले के दोहरीघाट थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम दोहरीघाट बाजार से 42 किग्रा गांजा के साथ एक तस्कर को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। शाम को पुलिस कस्बे में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक डिजायर कार को रोकने का इशारा पुलिस वालों ने किया, लेकिन कार चालक ने भागने की कोशिश की।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा लिया। तलाशी के दौरान कार से 41 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में नाम सूर्यभान गौतम पुत्र दधीबल निवासी बनकट थाना अहिरौला आजमगढ़ होना बताया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय किया गया।