फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PMO alerts, moment-to-moment information sought

पीएमओ अलर्ट, मांगी पल-पल की जानकारी

Sun, 08 May 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 08 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
PMO alerts, moment-to-moment information sought
विस्फोट बाद मरीज को ट्रामा सेंटर ले जाते परिजन।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बीएचयू दौरे के ठीक पांच दिन पहले बीएचयू अस्पताल के आपात चिकित्सा कक्ष में शनिवार की दोपहर हुए धमाके की वारदात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने गंभीरता से लिया है। पीएमओ ने स्थानीय जिला प्रशासन और खुफिया तंत्र के अलावा भाजपा संगठन से भी पूरे घटना का ब्योरा मांगा है। 
विज्ञापन


पीएमओ के निर्देश के बाद ही भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य बीएचयू अस्पताल पहुंचे और धमाके में जख्मी लोगों का कुशलक्षेम जाना। इसके बाद फोन पर पीएमओ को पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। घायलों से मुलाकात और अस्पताल प्रशासन से वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पीएमओ के निर्देश पर मैं यहां आया हूं।
विज्ञापन


धमाके में 20 लोग जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। छह घायलों को ज्यादा चोटें आई हैं। घटना दोपहर 12 बजकर 50 मिनट के आसपास की है। उस समय इमरजेंसी में सभी बेडों पर मरीज भर्ती थे। आचार्य ने बताया कि दोपहर में जब यह घटना हुई, वे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा के साथ पीएम के संसदीय कार्यालय में जन शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उन्हें क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज से बीएचयू अस्पताल में धमाके की वजह से कई लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही उन्हाेंने पीएम के दिल्ली कार्यालय को फ ोन पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed