{"_id":"746d267aaf46de6fa202a3bbdcaea693","slug":"petrol-pump-robbery-were-four-police-are-being-learned-climb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूटने जा रहे चार पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप लूटने जा रहे चार पुलिस के हत्थे चढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरगना की बीवी को दीपावली पर स्कूटी गिफ्ट करने के लिए मंडुवाडीह क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप लूटने जा रहे चार बदमाशों को सोमवार को पकड़ने में सारनाथ पुलिस सफल रही।
विज्ञापन
चारों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइक और दो मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार चारों वाहन चोरी सहित अन्य गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गैंग से जुड़े हैं।
विज्ञापन
उधर, सारनाथ पुलिस की सफलता पर एसएसपी आकाश कुलहरि ने पांच हजार के पुरस्कार की घोषणा करते हुए चारों के ऊपर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सारनाथ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को वे पुराना पुल पुलिस चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव के साथ चंद्रा चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और पुलिस को देख पांडेयपुर की ओर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को धर दबोचा।
थाने लाकर पूछताछ की गई तो एक की शिनाख्त बड़ागाव थाना क्षेत्र के थानेरामपुर के मूल निवासी व सारनाथ थाना क्षेत्र के भूरीपुर में किराए के मकान में रह रहे संजय हरिजन
और दूसरे की भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी निवासी व कैंट थाना क्षेत्र के लमही स्थित रामलीला मैदान में किराए के मकान में रह रहे राहुल सोनकर उर्फ दादा के तौर पर हुई।
दोनों जिस बाइक पर सवार थे वह चोरी की निकली। संजय ने बताया कि उसके दो और साथी हैं वे पहड़िया मंडी के पास खड़े हैं। तीनों उसी के निर्देश के आधार पर काम करते हैं।
संजय को दीपावली पर अपनी बीवी को स्कूटी गिफ्ट देनी थी इसीलिए चारों मंडुवाडीह क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप को लूटने जा रहे थे।
इंस्पेक्टर सारनाथ की सूचना पर कैंट पुलिस ने एक बाइक के साथ खड़े दो युवकों को पहड़िया मंडी से गिरफ्तार किया।
दोनों की शिनाख्त गोरखपुर के बसारतपुर निवासी व सलारपुर में किराए के मकान में रह रहे शिवमोहन उर्फ सोनू और रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छांव निवासी व सिगरा के माताकुंड में किराए के मकान में रह रहे
कन्हैया उर्फ पिंकू के तौर पर हुई। चारों की निशानदेही पर सारनाथ पुलिस ने पांच और बाइक व दो मोबाइल बरामद किया।