{"_id":"5caad5c0bdec221446319841","slug":"petrol-pump-owner-son-shot-for-loot-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कारोबारी के पुत्र से लूटपाट, गोली मार कर बदमाशों ने छीने 18 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊ : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कारोबारी के पुत्र से लूटपाट, गोली मार कर बदमाशों ने छीने 18 लाख रुपये
Mon, 08 Apr 2019 11:26 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
घायल पेट्रोल पंप कारोबारी का पुत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पेट्रोल पंप कारोबारी के पुत्र से लूटपाट का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मार कर 18 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
मऊ के दोहरीघाट बाजार में पेट्रोल पंप कारोबारी का पुत्र उमेश गुप्ता सोमवार सुबह करीब 10 बजे बैंक में 18 लाख रुपये जमा करने जा रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। उमेश कुछ समझ पाता कि एक बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश को अस्तपताल में ले गए। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर आजमगढ़ के मंजलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन