फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people trying kill burn a man to sprinkled kerosene oil saiyadraja chandauli

यूपी : दबंगों ने युवक पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Sun, 28 Jul 2019 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Jul 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
people trying kill burn a man to sprinkled kerosene oil saiyadraja chandauli
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह कुछ शरारती तत्वों ने एक युवक को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन


जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के छत्तेम गांव के समीप रविवार सुबह सैयदराजा के वार्ड नंबर- 12 निवासी युवक को शरारती तत्वों ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए उक्त युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खलील अंसारी(18) रविवार सुबह घर से घूमने के लिए निकला था। जैसे ही छतेम गांव के पास पहुंचा, वहां चार मुंह पर कपड़ा बांधे युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी।

मौके पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। युवक ने बताया कि चार लोगों ने मुझे पकड़ लिया और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

एसपी संतोष कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल जाना और उससे पूछताछ की। इसके बाद एसपी ने सैयद राजा थाने की पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed