{"_id":"5d7e14968ebc3e015369ec04","slug":"people-thrown-stone-on-cruise-after-cancle-booking-due-to-ganga-water-level-increasing-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : बढ़ते जलस्तर से क्रूज की बुकिंग करनी पड़ी कैंसिल, तो लोगों ने बरसाए पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी : बढ़ते जलस्तर से क्रूज की बुकिंग करनी पड़ी कैंसिल, तो लोगों ने बरसाए पत्थर
Sun, 15 Sep 2019 04:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 15 Sep 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
मौके पर क्रूज और मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बाढ़ के चलते अचानक क्रूज की बुकिंग कैंसिल किए जाने से नाराज लोगों ने रविवार को रविदास घाट पर जमकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने अलकनंदा क्रूज में जबरन घुसने का प्रयास किया, साथ ही पत्थर भी फेंके।
विज्ञापन
गनीमत रही कि इसके चलते किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वही हंगामा करने वाले लोगों ने क्रूज के स्टाफ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। गुरु संचालकों का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के चलते क्रूज में रविवार सुबह की बुकिंग कैंसिल कर दी गई। इसकी जानकारी उन्होंने एसएमएस के जरिए दी थी, इसके साथ ही रिफंड भी वापस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ज्यादातर लोग बढ़े गंगा के जलस्तर की वजह से उस तक पहुंचने की दुश्वारियां को समझ गए और लौट गए। आरोप है कि स्थानीय लोगों का एक ग्रुप क्रूज में बैठने के लिए जबरदस्ती करने लगा। इसके चलते विवाद शुरू हो गया।
Trending Videos
मामला बिगड़ता देख घाट से हटाकर क्रूज को बीच गंगा में ले जाया गया। क्रूज चालक ने बताया कि इस दौरान पत्थर भी फेंके गए और उससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि विदेशी पर्यटकों को परेशानी की वजह से बुकिंग कैंसिल अगली सूचना तक कर दिया गई हैं। इस मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।