{"_id":"5d78de3f8ebc3e93de12402c","slug":"people-demand-and-protest-for-arrest-accused-of-pan-shopkeeper-murderer-varanasi-ssp-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग हत्याकांड : हत्यारों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिव्यांग हत्याकांड : हत्यारों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
Wed, 11 Sep 2019 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Sep 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी गेट पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मढ़वा गांव निवासी दिव्यांग चाय-पान विक्रेता दिलीप पटेल के हत्यारों की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने एसएसपी गेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भूख-हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी से मांग की कि परिवार को सुरक्षा मिले, साथ ही कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भूख-हड़ताल की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। परिजनों ने राजातालाब से लेकर चौबेपुर तक आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं एसपी सिटी ने सभी को आश्वासन दिया कि हत्यारों की जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
वाराणसी के मढ़वा गांव निवासी दिव्यांग दिलीप पटेल पर अंधाधुंध फायरिंग कर बीते तीन सितंबर को उसकी हत्या कर दी गई थी। दिलीप के छोटे भाई प्रदीप की तहरीर पर कैंट थाने में एक लाख के इनामी बदमाश झुन्ना पंडित और उसके गुर्गे रवि सहित आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन