फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people beat a person on child theft in mariahu jaunpur

जौनपुर : बच्चा चोरी के शक में मानसिक रूप से कमजोर युवक की जमकर पिटाई

Mon, 02 Sep 2019 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Sep 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
people beat a person on child theft in mariahu jaunpur
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में राहगीरों ने बच्चा चोर समझकर एक मानसिक तौर पर विक्षिप्त व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की तो वह कुछ भी अपने बारे में नहीं बता पाया। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने उसे खाना खिलाया।

विज्ञापन


मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में एक कॉन्वेंट विद्यालय की छुट्टी हुई। इस दौरान बच्चे पैदल ही अपने घर पर जा रहे थे कि रास्ते में एक साइकिल सवार व्यक्ति ने एक कच्छा और बनियान पहन कर जा रहे उस व्यक्ति को लेकर जोर से कहा कि इसने कल एक बच्चा चुराया था। इतना सुनते ही सड़क पर जा रहे राहगीरों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वाराणसी : सीरा लदा टैंकर ट्रांसफार्मर को तोड़कर पलटा, बड़ा हादसा होने से बचा
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके विषय में छानबीन की, लेकिन वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त होने से कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं था। उसे काफी भूख लगी थी जिससे पर तड़प रहा था।

इस दौरान आस-पास के लोगों ने उसे लाकर खाना दिया। भरपेट खाना खाने के बाद पुलिस ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और दवा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई।

ये भी पढ़ें : घर के बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed