फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people beat a man to molestation with teen girl in jaunpur

आपत्तिजनक हाल में देख लड़की के परिजनों ने युवक को पीटा, दुष्कर्म मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 24 Jul 2019 12:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
people beat a man to molestation with teen girl in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में मंगलवार को नाले के पास बेहोश मिले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोप है कि किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले युवक को किशोरी के परिजनों ने मारपीट कर घायल कर नाले के पास फेंक दिया।

विज्ञापन


शेरपुर छित्तूपुर गांव निवासी रोहित पाल का इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर आना जाना था। उसका इसी गांव की एक किशोरी से संबंध हो गया। सोमवार की रात किशोरी के परिजनों ने दोनों को घर के बगल खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। वहां जुटे लोगों ने युवक की लात घूसों और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। फिर उसे सेवईं नाले के पास फेंक दिया।
विज्ञापन


सुबह गांव के लोग नाले की ओर गए तो युवक को बेहोश देख शोर मचाया। पुलिस ने उसे सीएचसी खुटहन में भर्ती कराया। होश आने पर युवक ने पिटाई करने वालों का नाम उजागर किया तो संबंधित लोग लड़की के साथ थाने पहुंच गए। वहां दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित युवक पुलिस ने हिरासत में ले लिया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed