{"_id":"58d281f44f1c1b425c1a349c","slug":"one-person-arrested-in-post-objectionable-photo-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर एक और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर एक और गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Wed, 22 Mar 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बुधवार को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
साथ ही एक युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सोनभद्र जिले के चोपन रोड निवासी हिमांचल साहनी ने सीएम की आपत्तिजनक फोटो वायरल की थी।
इससे गुस्साए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र प्रताप चौहान ने ओबरा थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक हिमांचल साहनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दूसरा आरोपी युवक जहीर खां के खिलाफ धारा 501 आईपीसी, 67 आईटीएक्ट तथा राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण की धारा दो के तहत मामला पंजीकृत कर तलाश की जा रही है।