{"_id":"5d8b35678ebc3e93c8165d57","slug":"one-died-one-injured-in-collission-in-bike-truck-accident-majhwar-railway-st-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : एनएच- 2 पर ट्रक ने दो बाइक सवार को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरा ट्रामा सेंटर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदौली : एनएच- 2 पर ट्रक ने दो बाइक सवार को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरा ट्रामा सेंटर रेफर
Wed, 25 Sep 2019 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 25 Sep 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक ने दो बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल गया। इसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
चंदौली जिले के नियमताबाद के रहने वाले गब्बर(20) और राजेश उर्फ गुड्डू(45) बुधवार को मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदारी छित्तौ जा रहे थे। जैसे ही वह सुबह करीब मझवार रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे। एनएच-2 पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस दौरान गब्बर की मौके पर मौत हो गई और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद नाराज स्थानीय लोगों ने एनएच-2 पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और एडिशनल एसपी चंदौली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और रोड पर जाम को हटवाया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल राजेश को जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।