फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One crore stolen from showrooms clocks

शोरूम से एक करोड़ की घड़ियां चोरी

Sat, 11 Jun 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 11 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
One crore stolen from showrooms clocks
शोरूम में चोरी की घटना के बारे में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर के सामने स्थित एक शोरूम से गुरुवार की रात करीब एक करोड़ 30 हजार रुपये मूल्य की घड़ियां चोरी हो गईं। चोर शटर चांड़ कर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन

   जिन घड़ियों की कीमत 25 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक थी, उन्हें चोर समेट ले गए। सस्ती घड़ियों को हाथ तक नहीं लगाया। शुक्रवार को सुबह घटना की जानकारी हुई। डॉग स्क्वॉड और एसएसपी आकाश कुलहरि ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। जांच में पता चला कि शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे रात में बंद थे और सिक्योरिटी गार्ड छुट्टी पर था। शोरूम मालिक ने एक पूर्व कर्मचारी पर शक जताया है। दुर्गाकुंड क्षेत्र में कैवल्य धाम कॉलोनी निवासी अशोक कुमार तिवारी का त्रिदेव मंदिर के सामने एकेटी इंटरनेशनल नाम का हीलियस घड़ी का शोरूम है। उनके बेटे आकाश कुमार तिवारी इसका संचालन करते हैं।
विज्ञापन



 गुरुवार को रात करीब नौ बजे शोरूम बंद हो गया था। देर रात चोरों ने शोरूम के शटर को बीच से चांड़ कर उठा दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने कैश बाक्स में रखे 25 हजार रुपयेे, शो केस और अन्य स्थानों पर रखीं महंगी घड़ियां समेट लीं। 25 हजार से कम कीमत की घड़ियां को उन्होंने नहीं छुआ। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे दो कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे। करीब चार फिट तक शटर उठने के बाद फं स गया। पता चला कि शटर को बीच से चांड़ा गया है। शोरूम के मालिक अशोक कुमार तिवारी और आकाश कुमार तिवारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वॉड पहुंचा। छानबीन में डॉग स्क्वॉड शोरूम से निकलकर पास के कब्रिस्तान पर जाकर रुक गया। आशंका है कि चोर कब्रिस्तान पर कुछ देर रुकने के बाद गए होंगे। आकाश ने बताया कि करीब एक करोड़ 30 हजार रुपये मूल्य की घड़ियां चोरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक कर्मचारी को निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



  घटना के पीछे उसी का हाथ होने की आशंका है, क्योंकि महंगी घड़ियों के बारे में कर्मचारियों को जानकारी रहती है। वहीं, शाम को एसएसपी आकाश कुलहरि ने भी पहुंचकर पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि कि रात में सीसीटीवी कैमरे बंद थे और गार्ड भी नहीं था। पूछने पर पता चला कि गार्ड छुट्टी पर है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed