फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old woman found dead in sack in rahaniya

गायब होने के दूसरे दिन बोरे में मिला बुजुर्ग महिला का शव, तेजाब से जलाकर की हत्या

Sun, 02 Jun 2019 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Jun 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Old woman found dead in sack in rahaniya
थाने पर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

काशी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का बोरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा काटा। वहीं पुलिस ने आरोपियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


मंडुआडीह थाना क्षेत्र के सरकारीपुरा निवासी जयप्रकाश पाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उनकी मां दुर्गावती पाल किसी काम से घर से बाहर निकली थीं, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटीं। इसके बाद मंडुवाडीह थाने में जाकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इसके बाद शनिवार देर शाम को रोहनिया के बसन्तपट्टी में उनका शव बोरे में मिला था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक दुर्गावती (फाइल फोटो)

 

 


इसकी जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन रविवार दोपहर दर्जनों की संख्या में मंडुआडीह थाने में पहुंच गए और अज्ञात लोगों पर बुजुर्ग महिला की तेजाब से जलाकर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा करने लगे। मृतक बुजुर्ग महिला का बेटा जयप्रकाश पाल का कहना है कि उनकी मां को कुछ लोग किसी वाहन से सरकारीपुरा से उठा ले गए और कहीं ले जाकर हत्या कर दी। 

 

सुबूत छुपाने की नीयत से महिला के शव पर तेजाब डालकर जलाने का प्रयास किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस अपराधी को पकड़ने के बजाय मामले की लीपापोती में जुटी है। इससे गुस्साए परिजनों थाने पहुंचकर पहले घेराव किया, फिर थाने के सामने चक्का जाम का प्रयास किया। मंडुआडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह 24 घण्टे में हत्यारों की गिरफ्तारी कर लेंगे। तब जाकर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed