फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man dies of electric shock High tension wire daughter granddaughter scorched kandva chandauli

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, बचाने गई बेटी और नातिन झुलसीं

Tue, 20 Aug 2019 08:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Aug 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Old man dies of electric shock High tension wire daughter granddaughter scorched kandva chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर।

चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के बरिला गांव में मंगलवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। पिता को बचाने के प्रयास में उसकी पुत्री और नातिन गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जबकि घायलों को को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बरिला गांव निवासी तीजाराम(66), उसकी पुत्री बबिता(25) व उसकी बेटी प्रियंका(10) के साथ खेत में नराई करने गए थे। इसी बीच तीजाराम को प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए खेत की मेढ़ से पास के पंपिग सेट की ओर चल पड़े। रास्ते में काफी नीचे से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : भारत की अर्थव्यवस्था अन्य देशों से बेहतर, अपने देश में नहीं आर्थिक मंदी - निर्मला सीतारमण
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को छटपटाता देख बबिता और उसकी बेटी प्रियंका उन्हें बचाने के लिए दौड़कर पहुंचीं लेकिन वो दोनों भी करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने लाठी-डंडे से किसी प्रकार तीनों को छुड़ाया।

ग्राम प्रधान देवेंद्र राय ने पावर हाउस पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई लेकिन तब तक तीजाराम की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने दोनों को जमानियां स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के पुत्र राजेश ने घटना की सूचना कंदवा थाने पर दी। वृद्ध की मौत से परिजनों मे रोना-पीटना मचा रहा। मौके पर पहुंचे एएसपी प्रेमचंद और तहसीलदार फूलचंद यादव ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ने वाले 'अडिग' को गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed