फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NRI couple's stolen goods and an exchange, Hungama

एनआरआई दंपती का सामान आैर विदेशी मुद्रा चोरी, हंगामा

Thu, 03 Mar 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 03 Mar 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
NRI couple's stolen goods and an exchange, Hungama
बाबतपुर हवाईअड्डे पर बुधवार की शाम शहर से इनोवा गाड़ी से पहुंचे एनआरआई दंपती ने चालक पर बैग चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 100 नंबर डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। बैग में मौजूद 2800 अमेरिकी डालर और 5800 कैनेडियन डालर, लैपटॉप, मोबाइल, पासपोर्ट, वीजा और कैमरे के लेंस की चोरी की लिखित शिकायत करने के बाद एनआरआई दंपती एअर इंडिया के विमान से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक कनाडा के निवासी एनआरआई ललित शर्मा अपनी पत्नी मीना शर्मा के साथ मंगलवार को एयर इंडिया एआई 695 के विमान से हवाईअड्डे पर पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि वह शहर के एक टूर ट्रैवेल्स एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराई गई इनोवा गाड़ी से वह कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में गए थे।  बुधवार को 11 बजे होटल से सामान लेकर उसी गाड़ी से बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर और दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद हवाई अड्डे के लिए निकले। जब वे पार्किंग एरिया में पहुंचे तो उनका बैग गायब था। जिसको लेकर वह चालक से पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन


चालक ने अनभिज्ञता जताई तो दंपती शोर मचाते हुए हंगामा करने लगे। सीआईएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे।  दंपती ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने पूछताछ की। बताया कि मामला लंका थाने का होने के चलते उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया गया है। बैग छूटा है या चालक ने चोरी की है, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed