फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now AK-56 LMG and monitoring

अब एलएमजी और एके-56 से निगरानी

Sat, 27 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 27 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Now AK-56 LMG and monitoring

सूबे के नक्सल प्रभावित जिले मिर्जापुर, सोनभद्र और मिर्जापुर में अष्टकोणीय थानों से निगरानी अप्रैल महीने के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

 तीनों जिलों में बनाए जा रहे 15 अष्टकोणीय थानों में 12 का निर्माण पूरा करा लिया गया है। बाकी तीन का निर्माण भी अंतिम दौर में है।
 31 मार्च तक ये सभी थाने कार्यदायी संस्थाओं की ओर से पुलिस महकमे को हस्तगत कर दिए जाएंगे। नक्सल बेल्ट की कठिन चुनौतियों से निबटने के लिए इन थानों में दफ्तर, बैरक के अलावा आठ मोर्चे बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां निगरानी के लिए जवानों को एलएमजी, एके-56, एसएलआर और एके-47 जैसे अत्याधुनिक असलहे मुहैया कराए जाएंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
केंद्र सरकार ने देश भर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 400 अष्टकोणीय थानों के निर्माण को मंजूरी दी थी। इसके तहत उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले सोनभद्र में आठ, चंदौली में चार और मिर्जापुर में तीन ऐसे थाने बनाए जाने काम शुरू कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी अष्टकोणीय बनावट के चलते किसी भी विपरीत परिस्थिति में ये अभेद्य किले के तौर पर साबित होंगे। एक थाने के निर्माण पर दो करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था।

 सोनभद्र में पांच, चंदौली में चार और मिर्जापुर में तीन थानों का निर्माण पूरा कराया जा चुका है। सोनभद्र के घोरावल, दुद्धी और शाहगंज में निर्माणाधीन थानों के काम हर हाल में 31 मार्च तक पूरा कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं।
नक्सलियों से मुकाबले के लिए यहां पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक असलहे मुहैया कराए जाएंगे। इसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
बेहतर संचार सुविधा के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर भी लगा दिए गए हैं। आईजी जोन एसके भगत ने बताया कि सभी अष्टकोणीय थानों का निर्माण मार्च तक के अंत तक पूरा कराने की तैयारी है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक इन सभी थानों में सुचारु रूप से कामकाज शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed