{"_id":"5989835b4f1c1baa6f8b484e","slug":"ninth-class-girl-student-going-to-school-in-balia-throats-to-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया में स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा की गला रेत कर हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की हत्या की सूचना से जिले में खलबली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागियों की धरती माने जाने वाले बलिया में मंगलवार सुबह एक छात्रा की बाइक सवार बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं साथ जा रही छोटी बहन जब तक चिल्लाती, तब तक बाइक सवार फरार हो गए। घटना जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र स्थित बजहां गांव की हैं। छात्रा की हत्या की सूचना से जिले में खलबली मच गई है। बहन ने गांव के प्रधान पुत्र सहित पांच लोगों पर आरोप लगाया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के प्रधान, प्रधान पुत्र सहित सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उकनी धरपकड़ शुरू कर दी है।
बजहां गांव निवासी जितेंद्र दूबे की पुत्री रागिनी दूबे (17) सलेमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह रोज की तरह मंगलवार की सुबह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली। छोटी बहन शिया दूबे भी स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान रास्ते में ग्राम प्रधान पुत्र प्रिंस तिवारी बाइक से वहां पहुंचा और रागिनी की साइकिल रोक ली अभी वह कुछ समझ पाती कि आरोपी ने उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिए। जिससे रागिनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई, जबकि घटना के वक्त वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
बकौल शिया दूबे, मैं जब तक चिल्लाती, तब तक बाइक सवार आरोपी फरार हो गया। उधर, पुलिस ने मौके से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पिता जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान कृपाशंकर तिवारी, प्रधान पुत्र प्रिंस तिवारी, सोनू तिवारी, नीरज तिवारी, राजू यादव पर आईपीसी एक्ट 147, 148, 354, 302, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस दौरान फोरेंसिक टीम , सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। मालूम हो कि रागिनी पढ़ाई में होनहार थी और हमेशा क्लास में अव्वल आती थी। वह अपने पांच भाई-बहनों में तीसरी नंबर की थी।
परिवारीजनों ने बताया कि प्रधान पुत्र प्रिंस अपने तीन-चार दोस्तो के साथ मिलकर लगभग एक वर्ष से रागिनी का पीछा कर रहा था। कई बार रास्ते में रूकवाकर भी अभद्रता की।
लोकलाज तथा गांव के प्रधान पुत्र होने के कारण लोग कुछ नहीं कर पा रहे थे। गांव के प्रधान से शिकायत करने के बावजूद उन्होंने कभी भी अपने बेटे को नहीं रोका।

वीडियो बनाकर छात्रा को करता था ब्लैकमेल
रागिनी की मौत के बाद उसके साथ जुल्म की दास्तां भी सामने आ रही है। परिवारीजनों की मानें तो स्नान करते वक्त प्रधान पुत्र ने रागिनी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जिसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता था। हर कुछ दिन पर पैसा मांगता था।
वह उससे अब तक चार हजार रुपये ले भी चुका था। सोमवार की रात को तीन-चार दोस्तों के साथ आकर वह उससे फिर पैसा मांग रहा था।
इधर, दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिए जाने से पूरा गांव सन्न है। घटना को देखते हुए पीड़ित के घर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
ग्रामीणों की मानें तो आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है तथा अपने दोस्तों के साथ आए दिन विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी करता था। कोई मना करता था तो उसके घर जाकर उसे धमकाया करता था।