फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nephew killed his uncle for land dispute in mirzapur

दीवार गिराने का विरोध करने पर ताऊ की लाठी से पीटकर हत्या

Tue, 18 Jul 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 18 Jul 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
nephew killed his uncle for land dispute in mirzapur
- फोटो : demo
मिर्जापुर जिले के कुशहा रामपुर गांव में सोमवार की सुबह छह बजे कच्ची दीवार गिराने का विरोध करने पर भतीजों ने ताऊ की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। गुस्साए परिवार वालों ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


कहा कि मृतक का एक बेटा जेल में है और जब तक वह नहीं आएगा, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय ने मामला अदालत में होने का हवाला देते हुए घर वालों को शांत कराया। पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


 कुशहा रामपुर निवासी कन्हैया लाल बिंद (65) के मकान के बगल में पट्टीदारों का खेत है। पट्टीदार सोमवार को ट्रैक्टर से खेत की जोताई करा रहे थे। तभी कन्हैया वहां पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर से मकान की दीवार को नुकसान पहुंचाते देख कर भतीजों को टोका। इसको लेकर भतीजे आपे से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि भतीजे अरविंद पुत्र हरगेन, विजय बहादुर, शिव बहादुर पुत्र रामकरन, हरगेन पुत्र बुद्धू ने राड और लाठी-डंडे से पीट-पीट कर कन्हैया की हत्या कर दी। कन्हैया के पुत्र रामलाल ने घटना की सूचना जिगना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, पीड़ित पक्ष ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि जमीन विवाद में ही आरोपी पक्ष के विजय बहादुर के पिता राम करन की भी हत्या 2015 में हुई थी। उसमें कन्हैया लाल के दो पुत्र आरोपी हैं।

इसी मामले में उनका पुत्र श्यामलाल जेल में बंद है। कहा कि श्यामलाल को जेल से जब तक नहीं लाया जाएगा, वे शवदाह नहीं करेंगे। उसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।


इस मामले में विजय बहादुर, शिव बहादुर, अरविंद और हरगेन के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed