फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murdered daughter-in-law and stabbed the body along with mother-in-law and other custody in ballia

यूपी: बहू की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया, सास समेत अन्य हिरासत में

Tue, 14 Apr 2020 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Murdered daughter-in-law and stabbed the body along with mother-in-law and other custody in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में बहू की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने सास समेत कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने शव को घाघरा में फेंक दिया था। नदी में शव की तलाश की जा रही है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बांसडीह थाना क्षेत्र के मंगलापुर गांव निवासी वीरेंद्र की पुत्री सुनीता(23) की शादी 2017 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद सुनीता दीपक(2) और दिव्यांशु (6 माह) की मां बनी। उसका पति महाराष्ट्र में नौकरी करता है। सुनीता के भाई शुभनाथ के अनुसार कुछ दिनों पहले सुनीता व उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी।
विज्ञापन


सुनीता ने इसकी सूचना मोबाइल से भाई को दी। लॉकडाउन के कारण शुभनाथ बहन से मिलने ससुराल नहीं जा सके। इस बीच वह जब भी वह सुनीता के फोन लगाते तो मोबाइल उसकी ननद उठाती और बात नहीं कराती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका होने पर शुभनाथ गांव के कुछ लोगों को लेकर सोमवार 13 अप्रैल को सिसोटार पहुंचे। वहां सुनीता की सास ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और कहा कि सुनीता घर से भाग गई है। इसके बाद शुभनाथ सिकंदरपुर थाने में पहुंच कर बहन की हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर पवन कुमार की जांच में पता चला कि सुनीता की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया गया है। हत्या के बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने 500 रुपये लेकर सुनीता का शव घाघरा में फेंक दिया।

चूंकि सुनीता उत्पीड़न की जानकारी पहले ही अपने भाई को फोन पर दे दी थी, जिससे पुलिस को जांच में आसानी हुई और मामला पकड़ में आ गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने जांच पूरी कर ली है और सभी आरोपियों की पहचान करने के साथ उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया है, लेकिन शव के इंतजार में अभी पुलिस खुलासा करने से बच रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सीओ सिकंदरपुर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और पुलिस खुलासे के करीब तक पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed