फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder dead body in chandwak jaunpur

दोस्तों ने पिलाई शराब, उसके बाद जमीन में दबाने तक इस तरह की हत्या पुलिस भी हो गई हैरान

Wed, 15 Jan 2020 12:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Murder dead body in chandwak jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के कोइलारी गांव के युवक को साथियों ने शनिवार की शाम शराब पिलाने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी और शव चंदवक थाने के तरांव गांव में नहर के किनारे जमीन में दबा दिया। फिर दूसरे दिन मृतक के मोबाइल से ही पिता को फोन कर तीन लाख रुपये फिरौती मांगी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन


कोइलारी निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह बिट्टू(24) पुत्र अजय कुमार सिंह शनिवार की शाम बाइक से गेहूं पिसवाने गया था। देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने फोन मिलाया तो स्विच ऑफ मिला। परिवारवाले उसकी तलाश कर रहे थे कि रविवार सुबह सुरेंद्र के मोबाइल से किसी ने पिता अजय को फोन करके कहा कि उनका बेटा कब्जे में हैं। तीन लाख रुपये नहीं देंगे तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। अजय सिंह ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छानबीन कर अमरौना गांव निवासी सोनम राजभर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने घटना का खुलासा कर दिया और उसकी निशानदेही पर तरांव गांव में नहर किनारे दफनाया गया शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम राजभर ने बताया कि दिलीप राजभर, कोइलारी गांव निवासी चंदन सिंह उर्फ रवि और सुरेंद्र घनिष्ठ मित्र थे। घटना वाले दिन वह चंदन सिंह, दिलीप राजभर के साथ तरांव गांव के घुट्टा पुरवा में  बहन की पाही पर था। वहीं से फोन करके चंदन ने सुरेंद्र को बुलाया। उसे साथ लेकर करहट पुरवे में नहर किनारे गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई और फिर गमछे से गला कसकर मार डाला।

बाद में नहर के किनारे उसका जमीन में दफनाने ले गए। लेकिन चंदन को शक हुआ कि वह जिंदा है तो उसने गला भी रेत दिया। दूसरे दिन रवि ने सुरेंद्र के फोन से उसके पिता को फोन कर तीन लाख रुपये की मांग की। सीओ केराकत अजय  कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सुरेंद्र की बाइक आजमगढ़ के लालगंज इलाके में दिलीप राजभर की ससुराल से बरामद की गई है। हत्या का असली कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed