फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mother killed his son with his lover in bhelupur varanasi

यूपी: प्रेमी संग मां ने जिगर के टुकड़े को गला रेतकर मारा, दूसरे बेटे को भी मारने की थी तैयारी

Sun, 01 Mar 2020 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Mar 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Mother killed his son with his lover in bhelupur varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी में प्रेम का भूत ऐसा सिर पर सवार हुआ कि एक मां ने किरायेदार प्रेमी के संग मिलकर अपने कलेजे के टुकड़े की गला रेतकर हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसके लिए भेलूपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज करा दिया। जांच में जुटी भेलूपुर पुलिस ने नेटवर्क खंगाला तो हत्यारोपी प्रेमी व मां को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन गेट के समीप से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


हत्या में प्रयुक्त चाकू, ईंट और साईकिल बरामद हुई। 19 फरवरी को रोहनिया थाना इलाके के अमरा अखरी स्थित गड्ढे में दस वर्षीय मासूम बालक गौरव बिंद का लहूलुहान शव मिला था। शनिवार को एसपी सिटी दिनेश सिंह ने आरोपी मां और प्रेमी को मीडिया के सामने पेश किया। इस दौरान बेटे की मौत की गम में मां थाने में ही फूट-फूटकर रो पड़ी।
विज्ञापन


भेलूपुर थाना के बजरडीहा, जक्खा निवासी भरत बिंद की दो साल पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पति की मौत के कुछ दिनों बाद शांति की मुलाकात चंदौली के इलिया थाना के खरौंझा गांव निवासी विकास मोदनवाल से हुई। चार माह पूर्व शांति के घर में विकास किरायेदार बनकर रहने लगा। इस बीच दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य परिवारिक रिश्तेदारों और पड़ोसियों की निगाह से बचने के लिए दोनों का इरादा था कि जक्खा में दो मंजिला मकान बेचकर कहीं और शिफ्ट हो जाया जाए। इसी बीच दोनों ने कचहरी स्थित एक अधिवक्ता से मुलाकात करते हुए मकान बेचने की पेशकश की तो मकान दोनों बेटे अमित 12 वर्ष व गौरव 10 वर्ष के नाम था।

मां शांति ने प्रेमी विकास के संग मिल अपने कलेजे के टुकड़े को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 17 फरवरी की दोपहर शांति ने सुंदरपुर स्थित एक दुकान से धारदार चाकू खरीदा और प्रेमी विकास से गौरव को लेकर रोहनिया स्थित अमरा अखरी पहुंचने के लिए कहा। शाम के वक्त विकास साईकिल पर बैठाकर गौरव को लेकर अमरा अखरी पहुंचा, जहां हाईवे पर खड़े दो ट्रकों के बीच में अंधेरे का मौका पाकर मां शांति ने बेटे की गला रेत दी।

इसके बाद प्रेमी विकास ने ईंट पत्थर से कई वार करके गौरव को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वहीं पास स्थित गड्ढे में शव फेंक भाग निकले। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि हत्या के बाद मां शांति ने दूसरे दिन आकर बेटे की गुमशुदगी का भेलूपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। मोबाइल काल डिटेल से सारा राज पर्दाफाश हो गया। 

बड़े बेटे को भी मौत के घाट उतारने की तैयारी में थी मां
प्रेमी के प्यार में अंधी मां को अपने कलेजे के टुकड़े पर तनिक भी रहम नहीं आया। गौरव बिंद की मौत के बाद मां शांति अपने बड़े बेटे की मौत की योजना भी बनाने लगी थी। पुलिस की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ।  

पति की मौत का रहस्य खंगालेगी भेलपुर पुलिस
दो साल पूर्व आत्महत्या करने वाले पति भरत बिंद की मौत का भी रहस्य अब पुलिस खंगालने में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं भरत बिंद की भी हत्या तो नहीं हुई थी। पुलिस ने इन बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed