फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   molestation with girl kidnap in shaktinagar sonbahdra

ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 22 Oct 2019 06:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Oct 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
molestation with girl kidnap in shaktinagar sonbahdra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा को पिछले दिनों अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। परिवार वालों ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


जिन आरोपियों को परिवार वालों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। लेकिन जब मामला गंभीर होता नजर आया तो पुलिस ने दांव चलते हुए आरोपी एक युवक के खिलाफ छात्रा के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। साथ ही छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


शक्तिनगर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि 17 अक्टूबर की शाम उनकी नाबालिग लड़की घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो परेशान होकर उसे खोजने निकले। आसपास और रिश्तेदारी में पता लगाने पर भी किशोरी का कहीं पता नहीं चला। देर रात जब उसकी सहेलियों व दोस्तों से बात की गई तो पता चला कि कोई लड़का उसका पीछा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब परिजन उस लड़के के घर गए तो वह उन्हें देखकर भागने लगा। किसी तरह उसे व उसके एक दोस्त को पकड़कर परिजनों ने पुलिस को सौंपा। आरोप है कि पुलिस ने 18 अक्टूबर को दोनों युवकों को छोड़ दिया। परिजन फिर थाने पहुंच गए और अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, जिस पर पुलिस ने आनाकानी शुरू कर दी।

करीब दो घंटे बाद पुलिस मामला गंभीर होते देख हरकत में आई और पीड़ित की शिकायत को संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि किशोरी शक्तिनगर परिक्षेत्र में एक झोपड़पट्टी में बदहवास पड़ी है। पुलिस ने उसे वहां से लाकर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि किशोरी के अनुसार जब वह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी तो उसे रास्ते में बहला-फुसलाकर एक युवक ने अपनी मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठा लिया। आगे जाने पर एक बोलेरो में जिसमें पहले से ही तीन लोग बैठे थे, उसे जबरदस्ती बैठाकर कहां ले गए, उसे याद नहीं है। उसने बताया कि उसे नशीला पदार्थ देकर बदहवास कर उसके साथ जबरदस्ती की गई।

परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ हो सकता है कि सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना भी घटित हुई हो। परिजनों ने बताया कि 21 अक्टूबर को मेडिकल हुआ है लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। आरोप लगाया कि पुलिस पूरे मामले में लीपापोती कर रही है। इस संबंध में पिपरी के क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में लेने के बाद मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बताया कि आरोपी अजय कुमार उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed