फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modi and CM Yogi abusive commentary, Arrested

पीएम मोदी और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 05 Aug 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
Modi and CM Yogi abusive commentary, Arrested
modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो वायरल करने वाले पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश को शुक्रवार की शाम आजमगढ़ पुलिस ने संजरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सीओ फूलपुर संतोष सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रोहित पुत्र श्यामलाल है। वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के बक्सपुर टोवा गांव का निवासी है। रोहित काफी दिनों से पंजाब के लुधियाना में नौकरी करता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों रोहित ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के विषय में अभद्र टिप्पणी थी। साथ ही धार्मिक भावनाएं भड़काने की भी कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सरायमीर थाने के दरोगा पारसनाथ के हाथ लग गई। इस पर दरोगा ने 28 जुलाई को रोहित के विरुद्ध सरायमीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रोहित के न पकड़े जाने पर एसपी आजमगढ़ अजय साहनी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।


शुक्रवार की शाम एसओ सरायमीर रामनरेश यादव को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वह कहीं भागने की फिराक में संजरपुर मोड़ पर खड़ा है। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार रोहित का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed