फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mob lynching three woman beaten rumor of child thief in varanasi

वाराणसी : बच्चा चोर समझ युवतियों को जमकर पीटा, पुलिस ने आकर मुश्किल से बचाई जान

Thu, 12 Sep 2019 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Sep 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
mob lynching three woman beaten rumor of child thief in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही अपील के बावजूद बच्चा चोरी की अफवाहें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को पांडेयपुर और जंसा क्षेत्र के कुरौना गांव में तीन महिलाओं को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ा कर साथ ले गई। प्रकरण जानकारी में आने पर एसएसपी ने कैंट और जंसा थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर संबंधित लोगों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जंसा थाना अंतर्गत कुरौना गांव में मच्छर मारने की दवा बेचने पहुंची सामने घाट की महिला को महिलाओं ने बच्चा चोर कहते हुए पकड़ लिया। महिला जब तक कुछ कहती तब तक महिलाओं ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिस महिला को जंसा थाने ले आई और नाम-पते की तस्दीक करने के बाद छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रात में कैंट थाना अंतर्गत हुकुलगंज स्थित पेट्रोल पंप के समीप बच्चा चोरी के आरोप में दो युवतियों को पकड़ कर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस भीड़ के सामने असहाय नजर आई। किसी तरह से दोनों युवतियों को भीड़ में शामिल लोगों से छुड़ा कर पुलिस अपने साथ ले गई। दोनों ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली से मजदूरी करने आई हैं। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में 10 महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed