फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLA Gunner molested 10-year-old girl FIR registered in azamgarh

विधायक के गनर ने 10 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, एक सप्ताह बाद दर्ज हुई एफआईआर 

Sun, 03 May 2020 12:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 May 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
MLA Gunner molested 10-year-old girl FIR registered in azamgarh
फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 10 साल की मासूम के साथ एक सप्ताह पहले दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप एक सिपाही पर लगा है, जो विधायक का गनर है। आरोप है कि परिजनों ने अगले दिन पुलिस को सूचना दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। बाद में पीड़ित परिजनों ने मामले की जानकारी रामानांद सरस्वती पुस्तकालय की निदेशिका एवं समाजसेवी हिना देसाई को दी। उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के गांव का एक व्यक्ति महाराष्ट्र के नासिक में नौकरी करता है। पत्नी बच्चों के साथ गांव में रहती है। 27 अप्रैल की रात 10 बजे उनकी 10 साल की बेटी घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि पड़ोस का सिपाही जो सिद्धार्थनगर जिले में एक विधायक के गनर के रूप में तैनात है, वह छत पर आ गया।
विज्ञापन



इस दौरान सिपाही ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए छत से कूदकर फरार हो गया। बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब पीड़ित परिजन शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने अगले दिन पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज न कर मामले को लटका दिया और पीड़ितों को इधर-उधर की बातों में फंसा कर दौड़ाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शनिवार को समाजसेवी हिना देसाई के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। हिना देसाई ने एसपी को मामले की जानकारी दी और एसओ से बात की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर शनिवार रात को मामले में आरोपी सिपाही प्रविंद्र सिंह पुत्र जय सिंह के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर की गई है। बच्ची का मेडिकल और बयान दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुई है। इसके बाद आरोपी सिपाही पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed