{"_id":"596230434f1c1b78208b48ef","slug":"minor-girl-gang-rape-in-ballia-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा की डांट के बाद घर से भागी किशोरी, रास्ते में हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा की डांट के बाद घर से भागी किशोरी, रास्ते में हैवानियत
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को उसके बाबा ने किसी बात को लेकर शनिवार की सुबह फटाकर लगा दिया। इससे नाराज होकर लड़की घर से बाहर निकल गई। लड़की को घर से बाहर निकलते देख पड़ोस के चाचा की आठ वर्षीय पुत्री भी साथ चली गई थी।
विज्ञापन
जब शाम तक लड़की घर नहीं आई तो उसके बाबा चिंतित होकर पड़ोस के दो युवकों को लड़की के खोजबीन के लिए भेजा। दोनों युवक लड़की को खोजते-खोजते जब रेवती-बैरिया मार्ग स्थित एक बाग के पास पहुंचे तो उक्त किशोरी मिल गई।
विज्ञापन
जिसे समझा-बुझाकर दोनों युवक किशोरी व बालिका को घर लाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच चार युवकों की नजर उन पर पड़ गई और वहां पहुंच दोनों युवकों में से एक को मारना-पीटना शुरू कर दिया। साथी को पीटता देख दूसरा युवक गांव भाग गया।
तभी घायल युवक भी पहुंच गया और आप बीती घर वालों को सुनाया। इसके बाद चारों ने किशोरी के साथ गई बालिका की भी जमकर पिटाई की। तत्पश्चात किशोरी को जबरिया एक बाग में ले गए। पीड़िता ने बताया कि मुंह में दुपट्टा ठूंस कर उसके साथ चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में युवक भाग निकले।
इधर घर वालों की सूचना पर रेवती एसएचओ मनोज कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ दबिश देकर छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जहां पीड़िता ने चार युवकों की पहचान किया। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म तथा पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।