फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minor boy rape with minor girl in jaunpur

नौ साल की बालिका के साथ 16 साल के किशोर ने किया रेप 

Sat, 07 Jul 2018 06:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 07 Jul 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Minor boy rape with minor girl in jaunpur
demo pic
यूपी के जौनपुर में 16 साल के किशोर ने नौ साल की बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे मेडिकल मुआयना के लिए भेजा। आरोपी घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन


जफराबाद स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नौ वर्ष की बच्ची कक्षा चार में पढ़ाई करती है। वह शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे खेलते हुए पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंची।
विज्ञापन


जहां घर में करीब 16 वर्षीय किशोर अकेले मौजूद था। किशोर की मां मायके गई थी और उसकी दो बहनें बकरी चराने खेत की ओर गई थी। मौका देख उसने दरवाजे पर खेल रही बच्ची को बहला फुसलाकर कमरे के अंदर ले गया जहां उसने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद गिरते लड़खड़ाते किसी तरह बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। उसने अपनी मां को आप बीती सुनाई और अचेत हो गई। परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।


लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed