{"_id":"5d7a5c2f8ebc3e014b5f982c","slug":"meerut-girl-kidnap-and-molestation-they-meet-through-facebook-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : छात्रा की फेसबुक पर मेरठ के युवक से हुई दोस्ती, अगवा कर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी : छात्रा की फेसबुक पर मेरठ के युवक से हुई दोस्ती, अगवा कर किया रेप
Thu, 12 Sep 2019 08:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Sep 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की रहने वाली एक छात्रा की मेरठ के युवक से दोस्ती हुई और उसे युवक ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसके साथ 27 दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की शिनाख्त मेरठ के मेडिकल कॉलेज के पास शिव शक्ति विहार (गढ़ रोड) निवासी नितिन कुमार गुप्ता के तौर पर हुई है। गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र की 16 वर्षीय छात्रा 17 अगस्त को लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो परिजनों ने बड़ागांव थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष बड़ागांव संजय कुमार सिंह के अनुसार, तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी नितिन और छात्रा की फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद नितिन बाबतपुर आया और छात्रा को अपने पास बुलाया। नितिन के बहकावे में आकर छात्रा उसके पास गई तो वह उसे लेकर मेरठ और फिर हरियाणा चला गया। इस दौरान नितिन ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता रहा। सर्विलांस की मदद से सुरागकशी कर छात्रा का पता लगाया गया और उसे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।