{"_id":"59a92c644f1c1be7278b4bc7","slug":"mau-husband-flirt-with-girlfriend-wife-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के साथ घूम रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा, जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के साथ घूम रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा, जमकर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 01 Sep 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी
यूपी के मऊ जिले में एक पत्नी ने पति के साथ रह रही प्रेमिका एवं उससे एक बच्चे को पाकर हंगामा खड़ा कर दिया। पत्नी ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपनी पहली पत्नी के रहते हुए क्षेत्र के ही एक युवती से चोरी छिपे शादी कर लिया और उसे लेकर घोसी क्षेत्र में रहने लगा। इससे एक बच्चा भी हुआ।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात पहली पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो वह भागी-भागी अपने पति को खोजते हुए क्वाटर पर पहुंची। वहां अपने पति के साथ एक अन्य महिला एवं उसके बच्चे को देखकर वह आगबबूला हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान वह हंगामा की बाद में सूचना देकर उसने पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दोहरीघाट पुलिस को सुपुर्द कर दिया। महिला और उसका पति दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।