फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many people died scorched due to lightning in purvanchal dist varanasi bhadohi sonbhadra

पूर्वांचल में आफत बनकर गिरी बिजली, चार लोगों समेत एक मवेशी की मौत, चार झुलसे

Sun, 22 Sep 2019 06:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Sep 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
many people died scorched due to lightning in purvanchal dist varanasi bhadohi sonbhadra
बिजली गिरने से कई लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के दो जिलों सोनभद्र और भदोही में बिजली आफत बनकर गिरी। इस दौरान दोनों जिलों में चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक मवेशी की भी मौत हुई है, जबकि चार लोग झुलस गए। 

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश के दौरान आफत बनकर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दो व्यक्ति और एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि तीन लोग झुलस गए। सीएचसी घोरावल एवं निजी अस्पताल में झुलसे लोगों का इलाज चल रहा। रविवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। दैवीय आपदा राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन


सोनभद्र जिल में रविवार सुबह करीब छह बजे जुगैल थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी राजबली(45)पुत्र डग्गर अपने मकान के बरामदे में बैठकर कोई कार्य कर रहा था। उसी वक्त बारिश के साथ उसके बिजली उसके मकान के समीप गिरी और वह उसकी चपेट में आकर झुलस गया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शनिवार की शाम करीब पांच बजे रायपुर थाना क्षेत्र के धोबी गांव निवासी रामआशीष(20) पुत्र रामबिलास अपने गांव के समीप जंगल में लकड़ी बीनने गया था। उसी वक्त उसके ऊपर बिजली गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। देर शाम तक युवक अपने घर नहीं लौटा तो घरवालों उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला। घटना की जानकारी होने पर रविवार को पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर जिला अस्पताल ले गई। दोपहर बाद शवों का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।

उधर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव में रविवार की सुबह आठ बजे बिजली गिरने से एक बालिका समेत तीन महिलाएं झुलस गईं। इनमें एक महिला गर्भवती है। दो का निजी अस्पताल में उपचार हुआ। बर्दिया निवासी गर्भवती रेशमा देवी(30) पत्नी बिंदु कोल बरामदे में भोजन बना रही थी। रेशमा के पास उसी गांव की सीमा देवी(35) पत्नी राजेश और उसकी पुत्री मनु(6) बैठकर बातें कर रही थी। उसी समय बारिश के साथ आसमान में बिजली कड़कने के साथ गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आकर तीनों झुलस गई।

भदोही में बिजली गिरने से दो की मौत
जानकारी के अनुसार, भदोही जिल के औराई के कठारी गांव में बिजली गिरने से विट्ठलपुर गांव निवासी साहबलाल मिश्रा(67) की मौत हो गई। वह सुबह नौ बजे कठारी स्थित अपने पंपसेट पर गए थे। जहां वह अपने भतीजे अल्ले और बल्ले के साथ मशीन पर कार्य कर रहे थे। जबकि भतीजा अल्ले भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सरायभावसिंह निवासी काजल गौतम(10) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सुबह शौच करने के लिए गई थी। गांव के शीलवंता गौतम की नातिन थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed