पूर्वांचल में आकाशीय बिजली ने फिर बरपाया कहर, तीन लोगों की गई जान, कल हो चुकी है पांच की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में आज फिर आकाशीय बिजली का कहर बरपा। मिर्जापुर, वाराणसी और सोनभद्र में एक-एक की मौत हो गई। वहीं बुधवार को भी पूर्वांचल में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के उंदी गांव मे आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से विजय कुमार राजभर(19) की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना गांव के जोखू यादव(58) गुरुवार सुबह शौच के लिए गए थे, जहां उनपर आकाशीय बिजली गिर गई और उनकी मौत हो गई।
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव में बुधवार की देर शाम बिजली की चपेट में आने से जयतुनिया(60) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोरट निवासी जयतुनिया बुधवार को गांव से सटे जंगल में मवेशी चराने गई थी। मवेशियों को चराकर लौट रही थी कि तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच बिजली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गई और कुछ देर बाद मौत हो गई।
मिर्जापुर में बुधवार शाम साढ़े तीन बजे गरज-चमक के साथ शुरू हुई तेज बारिश शाम 6 बजे तक जारी रही। इस दौरान बिजली गिरने से कछवां क्षेत्र के छोटी बरैनी निवासी विकास(22), लालगंज क्षेत्र में बरडीहा निवासी रामगती कोल और पड़री क्षेत्र के चांदलेवा गांव में सूरज(12) पुत्र नंदलाल की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग झुलस गए थे।
सोनभद्र में शाम चार बजे तेज बारिश के बीच चोपन क्षेत्र के कुरहुल गांव में बिजली गिरने से पानपती(48) और बेलवनिया निवासी सुमन(16) पुत्री जगदीश की मौत हुई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए।