पूर्वांचल में बारिश के कहर से पांच की जान गई, दो जिलों में पति-पत्नी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी :
दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे अजगरा के रहने वाले फित्तू साहनी(70) की मकान गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदौली :
जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव में कच्ची दीवार गिरने से कस्तूरबा देवी(65) और मिठाई लाल पासवान (70) की मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी थे। इस घटना में नाती सतीश(16) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अगली कार्रवाई में जुट गई है। वहीं अन्य इलाकों में भी एक दर्जन कच्चे मकान गिर गए हैं। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मृतक दंपती के पुत्र को चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा
जौनपुर :
जिले के कोतवाली क्षेत्र के निंदुरपुर गांव में गुरुवार सुबह बरसात के कारण कच्चा मकान गिरने से पति मुकेश(28) पत्नी(26) की मौत हो गई। वहीं मुकेश की भाभी मीना(35) और उनका बेटा गोलू घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।