{"_id":"5e2974cc8ebc3e4af164505c","slug":"man-suicide-dead-body-hanging-from-tree-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पेड़ से लटकी लाश देख फैली सनसनी, पुलिस ने शव कब्जे में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पेड़ से लटकी लाश देख फैली सनसनी, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
Thu, 23 Jan 2020 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 23 Jan 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी दिखी, तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सरोज लूसा गांव के रूप में हुई है, उसका नाम मोहित राम(21) बताया जा रहा है। वह गाड़ी चालक है,जो कोटिला बाजार में अपने भाई के साथ रहता था।
विज्ञापन
जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के सिरसाल गांव के पास गुरुवार को नहर किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला। शव देख लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं एसओ रानी की सराय केशव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है।