फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man shot and find dispute of sister-in-law in azamgarh

आजमगढ़ : मुकदमे की पैरवी करने जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, भाभी से चल रहा है पारिवारिक विवाद

Mon, 25 Mar 2019 10:41 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 25 Mar 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Man shot and find dispute of sister-in-law in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक युवक की गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक मुकदमे की पैरवी करने के लिए गोरखपुर जा रहा था। जहां पर बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार सुबह उसे गोली मार दी।

विज्ञापन


आज़मगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी देवारा तुर्क निवासी अखिलेश यादव पुत्र भगवानदत्त यादव ट्रांसपोर्टर का काम करता है। अखिलेश यादव का अपने भाई प्रमोद यादव की पत्नी रुचि यादव से पारिवारिक विवाद चल रहा है। रुचि यादव गोरखपुर जिले के शास्त्री नगर की रहने वाली है।
विज्ञापन


पारिवारिक परिवाद गोरखपुर की कचहरी में काफी दिन से चल रहा है। इसी मुकदमे की पैरवी करने अखिलेश यादव गोरखपुर जाने के लिए अपने साथी अमरनाथ यादव पुत्र दुर्गा यादव के साथ सुबह 6 बजे घर से निकला था। हैदराबाद में महुला गढ़वल बांध पर जब अखिलेश पहुंचा तभी बाइक सवार तीन लोगों ने रोक कर बातचीत की और उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है हमला

बड़े भाई कैलाश यादव ने बताया कि गोरखपुर में भी अखिलेश पर कई बार हमला किया जा चुका है। तहरीर थाने में दी गई थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अखिलेश सोमवार सुबह घर से मुकदमा देखने पारिवारिक न्यायालय जा रहे थे कि बदमाशों ने गोली मार दी।

घायल का इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में हो रहा है। मौके पर पहुंचे एसआई चंद्रशेखर यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed