{"_id":"5c5d1520bdec22738e36af0b","slug":"man-murder-by-shooting-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : पुरानी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर : पुरानी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या
Fri, 08 Feb 2019 11:05 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:05 AM IST
जौनपुर में हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश(Uttar pradesh) के जौनपुर(Jaunpur) जिले में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के लखौवा गांव निवासी अच्छेलाल यादव उर्फ ज्वाला प्रसाद (52) शुक्रवार को मार्निंग वाक पर निकले थे। इसी दौरान सुबह सात बजे घर से थोड़ी दूर लखौवा रेलवे क्रासिंग के पास पकड़ी की ओर से बाइक सवार दो बदमाश आए और अच्छेलाल के पास रुक गए। बाइक के पीछे बैठा बदमाश उनसे बातें करने लगा।
जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश ने असलहा निकाल कर गोली मार दी। एक गोली अच्छेलाल के सिर में और दूसरी जबड़े को पार करते निकल गई। आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े, तब तक बदमाश फरार हो गए। परिवार के लोग भी पहुंचे और अच्छेलाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जिला अस्पताल की मर्चरी हाउस से ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई बांकेलाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने लखौवां गांव निवासी सुभाष यादव, कौशल यादव, अर्जुन, विनोद कुमार और सुशील कुमार उर्फ पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।