{"_id":"5deb7b708ebc3e1bed58b8ca","slug":"man-gun-shot-to-other-person-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उसे न सुनना अच्छा नहीं लगा, मार दी गोली, अस्पताल में भर्ती युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: उसे न सुनना अच्छा नहीं लगा, मार दी गोली, अस्पताल में भर्ती युवक
Sat, 07 Dec 2019 08:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 07 Dec 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवक ने दूसरे युवक को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने उसके साथ चलने से इनकार कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जिले के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव निवासी सुशील यादव पुत्र रविंदर यादव शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे पड़ोसी विरेंद्र यादव(24) के घर पहुंचा और साथ घूमने चलने को कहा।
विज्ञापन
विरेंद्र ने चलने से इंकार कर दिया, तो सुशील ने उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिवार के लोग घायल विरेंद्र को सीएचसी पवई में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
एसओ पवई संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। जिसमें सुशील को नामजद किया है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। जांच की जा रही।