{"_id":"5f06ecda6a6e321a4f585c6e","slug":"man-died-killed-while-sleeping-at-night-attack-on-his-head-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक को रात में सोते हुए कर दी हत्या, सिर कूंचकर ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: युवक को रात में सोते हुए कर दी हत्या, सिर कूंचकर ली जान
Thu, 09 Jul 2020 03:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 09 Jul 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कुसांव गांव में बुधवार की रात युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में उसका रक्तरंजित शव पाया गया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी, एएसपी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन
कुसांव गांव निवासी तीर्थराज प्रजापति का पुत्र चंदन(24) मजदूरी करता था। बुधवार की रात वह घर से थोड़ी दूर पर पाही पर सोने आया था। गुरुवार की सुबह पाही के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय परिसर में उसका शव मिला। चंदन का चेहरा बुरी तरह कूंचा गया था।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ चंदन का उठना-बैठना था। बुधवार की रात भी वही लोग चंदन के साथ देखे गए थे। उन्होंने ही उसकी हत्या की है। हालांकि हत्या का कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल पर सीओ अजय श्रीवास्तव, एसओ ओएन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे। एसपी अशोक कुमार, एएसपी डॉ संजय कुमार ने भी घटना की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।