फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man died beaten by drunk man in mughalsarai chandauli

नशे में धुत युवक ने की अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

Sat, 10 Aug 2019 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
man died beaten by drunk man in mughalsarai chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक शराबी ने दूसरे शराबी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव में शुक्रवार की रात 12 बजे शराब पीने के दौरान सुरेंद्र और नंदलाल के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें गंभीर रूप से घायल नंदलाल(50) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक 50 वर्षीय अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या करने की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी के ही एक शख्स पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नंदलाल(50) अपनी दो पुत्री और एक पुत्र के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है। गांव के ही पड़ोसी से उसकी दोस्ती थी। आरोप है कि पड़ोसी सुरेंद्र यादव ने नंदलाल को घर पर बुलाया और शराब पिलाई। उसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद उशकी पिटाई शुरू कर दी। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed