फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man died attack by weapons in morning ahraura mirzapur

मिर्जापुर : मड़ई में सो रहे अधेड़ की सिर कुचलकर हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 09 Sep 2019 11:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Sep 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
man died attack by weapons in morning ahraura mirzapur
मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में तड़के सुबह एक अधेड़ की सिर कुचलकर हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को फिलहाल हत्यारे के बारे में पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के जरगो जलाशय से सटे हुए सरसवा गांव में रविवार रात घर के बाहर लगी मड़ई में मुरारी मिश्रा(42) चौकी सोए हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से मुरारी की गर्दन और सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : एक साल पहले हुई बेटी की शादी, छह महीने बाद घर छोड़ा, मां को नहीं पता कि पुत्री घर के बगल में रहती है
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो वह मड़ई में गई, वहां देखा कि रारी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उस पर हमला इतना जोरदार किया गया था कि काफी दूर तक खून के छींटे बिखरे हुए थे। पत्नी के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों जुट गए।

हत्या की जानकारी मिलते ही एडीशनल एसपी आपरेशन, सीओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने फारेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से हत्या की छानबीन भी की है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन मे जुट गई है।

पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से हमला करके की गई है। पुलिस इस मामले में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed