{"_id":"5c5534f3bdec22737e6afbb8","slug":"man-beaten-by-in-laws-and-died-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल के लोगों ने युवक की पीट कर की हत्या, सात महीने पहले ही की थी कोर्ट मैरिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल के लोगों ने युवक की पीट कर की हत्या, सात महीने पहले ही की थी कोर्ट मैरिज
Sat, 02 Feb 2019 11:43 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक युवक की मौत उसके ससुरालियों के पीटने से हो गई। जिसके बाद युवक के परिजनों ने बहु और उसके परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
लोहता थाना क्षेत्र के मनोरथपुर गांव निवासी रोहित (24) ने 27 जून 2018 को हुकुलगंज के नगीना देवी के साथ कोर्ट मैरिज किया था। परिवार के लोगों ने बताया कि 27 जनवरी को रोहित घर से काम पर निकला जब शाम तक घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
उसे खोजते हुए वह उसके ससुराल गये। जहां पर उसके ससुराल के बगल में ही रोहित की बहन पूनम रहती है। उससे पूछने पर पता चला कि रोहित अपनी ससुराल आया था। जब परिवार के लोग ससुराल पहुंचे तो वह घायल पड़ा था। परिजन उसे दिनदयाल अस्पताल ले गये।
विज्ञापन
वहां से डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया। वहां भी डॉकटरों ने जवाब दे दिया तो लोहता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।
रोहित के पिता बिहारी लाल का आरोप है कि ससुराल के लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिससे नाराज ससुराल के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे गंभीर चोटें आने उसकी मौत हो गई।
उसकी तहरीर पर रोहित की सास मुन्नी देवी, ससुर राम रुप, पत्नी नगीना देवी सहित छह लोगों के खिलाफ 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। रोहित तीन भाईयों मे दूसरे नंबर का था और पेशे से पेंटर था।