फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lover and girlfriend ate poison one died in vindhamganj sonbhadra

मौत को गले लगाने के लिए प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, एक की गई जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Sat, 28 Dec 2019 04:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Dec 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Lover and girlfriend ate poison one died in vindhamganj sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी-प्रेमिका ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। पत्थर की चट्टानों के बीच प्रेमिका का शव मिला, जबकि युवक अचेत पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह उसे ग्रामीणों से पता चला कि उसकी पुत्री और गांव के एक युवक ने प्रेम संबंध में विषाक्त पदार्थ खा लिया है। दोनों चट्टानों के बीच पड़े हैं।
विज्ञापन


जब वह पहुंचा तो देखा कि उसकी पुत्री की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक को एंबुलेंस से दुद्धी सीएचसी ले जाया गया। दूसरी ओर, चर्चा है कि विषाक्त पदार्थ खाने के बाद हालत बिगड़ने पर प्रेमी ने घर के किसी सदस्य को फोन कर जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी को घटना के बारे में पता चला और फिर पुलिस को सूचना दी गई। विंढमगंज थाने की पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ संजय वर्मा के मुताबिक युवक-युवती में प्रेम संबंध था, लेकिन दोनों ने जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed